देखिए कैसे शातिराना तरीके से महिला को चकमा देकर की चोरी, CCTV ने किया बेनकाब(Video)

Edited By kirti, Updated: 24 Aug, 2019 04:47 PM

ऊना में एक महिला के थैले से पर्स चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह वारदात उस समय हुई जब वह बस स्टैंड के नजदीक एक मेडिकल स्टोर पर दवाई खरीदने के लिए गई। दरअसल ऊना के ही गांव बसाल की निवासी वीणा देवी अपने घर की खरीददारी के लिए ऊना पहुंची...

ऊना(अमित): ऊना में एक महिला के थैले से पर्स चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह वारदात उस समय हुई जब वह बस स्टैंड के नजदीक एक मेडिकल स्टोर पर दवाई खरीदने के लिए गई। दरअसल ऊना के ही गांव बसाल की निवासी वीणा देवी अपने घर की खरीददारी के लिए ऊना पहुंची थी। ऊना पेट्रोल पंप पर बस से उतरने के बाद वह मेडिकल स्टोर में पहुंची और वहां दवाई खरीदने लगी। इतने में एक अन्य महिला दूकान में आकर उसके साथ ही ही खड़ी हो गई और बहुत ही शातिराना अंदाज में चोरनी ने थैले में से उसके पर्स पर हाथ साफ कर दिया। महिला को जब तक एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

दुकानदार ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमे सारी वारदात कैद थी। महिला ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसके पर्स में चार हजार की नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। महिला की शिकायत के आधार पर तुरंत ऊना सिटी चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दूकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला। चौकी इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!