Edited By Vijay, Updated: 21 Jan, 2022 04:25 PM

कांगड़ा जिला के स्कूलों में अनुबंध पर लगातार 2 साल से सेवाएं दे रहे 8 अध्यापकों को नियमित किया गया है। नियमित हुए अध्यापकों में एक शास्त्री अध्यापक, 5 एलटी, एक ए एंड सीटी व एक पीईटी शामिल हैं। जीएसएसएस भड़ोली कोहाला में सेवाएं दे रहीं सुमन कुमारी को...
धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिला के स्कूलों में अनुबंध पर लगातार 2 साल से सेवाएं दे रहे 8 अध्यापकों को नियमित किया गया है। नियमित हुए अध्यापकों में एक शास्त्री अध्यापक, 5 एलटी, एक ए एंड सीटी व एक पीईटी शामिल हैं। जीएसएसएस भड़ोली कोहाला में सेवाएं दे रहीं सुमन कुमारी को नियमित किया गया है। वहीं जीएचएस त्रिप्पल से रामदेई, भड़ोली कोहाला से सुषमा कुमारी, जीएचएस बंदहु से नीता कुमारी, जीएसएसएस गंदड़ से किशोरी लाल, जीएचएस दियोग्रां से अच्छर सिंह व भड़ोली कोहाला से इंदु शर्मा को नियमित किया गया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कुमार ने 8 अध्यापकों को नियमित करने की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here