CBSE सब-कैडर के स्क्रीनिंग टैस्ट में छाए अर्की के हरीश कुमार, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2026 02:45 PM

teacher harish kumar

शिक्षा निदेशालय द्वारा सीबीएसई सब-कैडर के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में पूरे प्रदेशभर से 6084 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं।

अर्की (सुरेंद्र): शिक्षा निदेशालय द्वारा सीबीएसई सब-कैडर के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में पूरे प्रदेशभर से 6084 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं। इसी कड़ी में अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत पलोग के नेर गांव के रहने वाले हरीश कुमार शर्मा ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हरीश कुमार की इस सफलता पर उनके परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। हरीश कुमार शर्मा वर्तमान में जिला सोलन के शिक्षा खंड रामशहर के अंतर्गत लगदाघाट क्लस्टर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बढ़ल-2 में बतौर शिक्षक कार्यरत हैं। 

हरीश की सफलता के पीछे उनके परिवार की शिक्षा से जुड़ी मजबूत विरासत है। उनके पिता हेमचंद शर्मा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जो पूर्व में भारतीय सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी माता एक कुशल गृहिणी हैं। शिक्षा के प्रति यह लगाव उन्हें विरासत में मिला है; उनके स्वर्गीय दादा प्रेमचंद शर्मा भी शिक्षक रहे थे। वहीं, उनकी धर्मपत्नी खुद एक शिक्षिका हैं और उनकी बहन भी सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। हरीश का कहना है कि उन्हें अपने दादा-दादी से हमेशा आगे बढ़ने और समाज सेवा करने की प्रेरणा मिली है। हरीश की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे अर्की क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

गौरतलब है कि इस स्क्रीनिंग टैस्ट में सफल घोषित हुए शिक्षक अब आगामी काऊंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसी काऊंसलिंग के आधार पर उनकी नई नियुक्तियां की जाएंगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!