सुंदरनगर मंडल भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, कार्यकारिणी की भी हुई घोषणा

Edited By Vijay, Updated: 11 Oct, 2019 06:05 PM

sundernagar mandal bjp get new president

सुंदरनगर मंडल भाजपा के चुनाव में प्रताप ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव शुक्रवार को चुनाव अधिकारी अमित सूद की अध्यक्षता में आयोजित हुए। इस मौके पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने नवनिर्वाचित...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर मंडल भाजपा के चुनाव में प्रताप ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव शुक्रवार को चुनाव अधिकारी अमित सूद की अध्यक्षता में आयोजित हुए। इस मौके पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर को हार पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने अपनी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए रोशन जसवाल, परस राम, धनी राम वर्मा व कर्म चंद चोपड़ा को उपाध्यक्ष, जितेंद्र शर्मा व डॉ. हेम प्रकाश को महामंत्री, चिंता डोगरा, हरि सिंह, सोहन लाल, नीरू ठाकुर व भूपेंद्र ठाकुर को सचिव, नरपत सैणी को कोषाध्यक्ष, महेंद्र ठाकुर को मिडिया प्रभारी व कृष्ण ठाकुर को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया है। 

इसके अलावा जितेंद्र, प्रेम सागर, वेदराज शर्मा, बीरबल ठाकुर, नूरदास, शीला देवी, दानावती, निर्मला गौड, कौशल्या देवी, पूनम शर्मा, रमा, नीलमा जगोता, कल्पना वर्मा, नीलम पटियाल, कमला पठानिया, प्रतिभा, पुष्पा, चंपा देवी, सोहन सिंह, नारद राम, कैप्टन रोशन लाल, संदर राम, परमानंद, माया राम, सुनील ठाकुर, हेमप्रभ शर्मा, बिंदर, गमपत राम, गोबिंद राम, नरेश वर्मा व राजेश धीमान को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।

चुनाव में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, जिला भाजपा महामंत्री नरेश चंदेल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश नायक, जिला भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश चंदेल व महामंत्री घनश्याम ठाकुर व पूर्व मंडल अध्यक्ष बरागी राम भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!