Edited By Kuldeep, Updated: 05 May, 2026 02:13 PM

उपमंडल के अंतर्गत थाना सुंदरनगर, बीएसएल कालोनी और धनोटू में अवैध शराब को लेकर तीन मामले दर्ज किए गए है। जानकारी के अनुसार थाना सुंदरनगर का दल भवाना क्षेत्र में गशत पर था।
सुंदरनगर (सोढी): उपमंडल के अंतर्गत थाना सुंदरनगर, बीएसएल कालोनी और धनोटू में अवैध शराब को लेकर तीन मामले दर्ज किए गए है। जानकारी के अनुसार थाना सुंदरनगर का दल भवाना क्षेत्र में गशत पर था। इस दौरान पुलिस दल को सूचना मिली एक कन्फैक्शनरी की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने का कार्य होता है। जिस पर पुलिस ने छापामारी कर वहां से 6 बोतल देसी शराब बरामद की। जिस पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार प्रकाश चंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरे मामले में थाना बीएसएलथाना के तहत निहरी पुलिस चौकी के दल ने गशत के दौरान गांव बांधली में खूब राम की परचून की दुकान पर छापेमारी में वहां से 7 बोतल देसी शराब बरामद की।
तीसरे मामले में धनोटू पुलिस थाना के दल ने हलेल में एक चिकन कार्नर के बार खड़ी स्कूटी से 2.5 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी स्कूटी मालिक, उसकी पत्नी और बेटे ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया और मौके पर गवाह को भी धमकाया और उसे गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब के साथ-साथ पुलिस कार्रवाई में दखल देने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी विनोद कुमार ने अवैध शराब को लेकर तीन मामले दर्ज करने की पुष्टि की है।