रात को पत्नी को मायके से घर बुलाया, सुबह फंदे पर लटका मिला पति का शव

Edited By Vijay, Updated: 12 Sep, 2019 07:21 PM

suicide in hamirpur

हमीरपुर के गौड़ा वार्ड नंबर-10 में वीरवार को एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार उक्त युवक की पत्नी मायके गई हुई थी व रात को फोन पर उक्त युवक ने पत्नी को घर वापस आने की बात कही।

हमीरपुर: हमीरपुर के गौड़ा वार्ड नंबर-10 में वीरवार को एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार उक्त युवक की पत्नी मायके गई हुई थी व रात को फोन पर उक्त युवक ने पत्नी को घर वापस आने की बात कही। रात अधिक होने के कारण उक्त युवक की पत्नी ने सुबह घर आने की बात कहकर फोन काट दिया। वहीं सुबह जब उक्त युवक की पत्नी घर पहुंची तो उसने पति को फंदे पर लटका हुआ पाया।

उसने उक्त घटना की सूचना सदर थाना में कर दी। उक्त युवक विनीत कुमार (26) चम्बा का रहने वाला था व हमीरपुर में काफी अरसे से किराये के मकान में रह रहा था। थाना प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व आगामी कार्रवाई उसके बाद की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!