Kangra: राजपुर टांडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला लापता व्यक्ति, पुलिस ने मौके से जुटाए साक्ष्य

Edited By Vijay, Updated: 27 Nov, 2026 10:22 PM

missing person found dead under suspicious circumstances

कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले राजपुर टांडा क्षेत्र में 67 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।

पालमपुर (भृगु): कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले राजपुर टांडा क्षेत्र में 67 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सतीश कुमार निवासी राजपुर के रूप में हुई है। सतीश कुमार एक दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गए थे, जिनका शव शुक्रवार शाम को बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पालमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतीश कुमार एक दिन पहले बिना बताए अचानक घर से कहीं चले गए थे। उनके घर न लौटने पर परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी बीच शुक्रवार शाम को राजपुर टांडा में उनका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ वर्ष पूर्व सतीश कुमार की एक टांग कट गई थी, जिसके चलते वह लंबे समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे। हालांकि, उनकी मृत्यु के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तथ्यों की जांच की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!