Shimla: अनुबंध पर तैनात 21 JOA (IT) कर्मचारी नियमित, पे-मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत अब मिलेगा इतना वेतन

Edited By Vijay, Updated: 27 Nov, 2026 09:54 PM

21 joa it employee on contract now regular

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग में अनुबंध के आधार पर सेवाएं दे रहे 21 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) कर्मचारियों को नियमित करने का तोहफा दिया है।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग में अनुबंध के आधार पर सेवाएं दे रहे 21 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) कर्मचारियों को नियमित करने का तोहफा दिया है। विभाग के आयुक्त डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक कार्यालय आदेश जारी कर दिए गए हैं। कार्मिक विभाग के दिशा-निर्देशों और विभागीय स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर इन कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया गया है।

विभागीय आदेशों के अनुसार, ये सभी कर्मचारी अक्तूबर और नवम्बर 2024 से अनुबंध आधार पर अपनी सेवाएं दे रहे थे और दो वर्ष का निरंतर सेवाकाल पूरा करने के बाद इन्हें नियमित किया गया है। नियमितीकरण के उपरांत इन कर्मचारियों को पे-मैट्रिक्स लेवल-4 (20,600-65,500 रुपए) के तहत 20,600 रुपए प्रारंभिक वेतन और सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते देय होंगे। ये सभी कर्मचारी वर्तमान में शिमला, पालमपुर, ऊना, बद्दी, कुल्लू, सिरमौर, नूरपुर और चंबा स्थित विभिन्न जीएसटी व आबकारी कार्यालयों में तैनात हैं।

नियमितीकरण की शर्तों के तहत इन सभी कर्मचारियों को आगामी दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि (प्रोबेशन पीरियड) पर रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त, संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और पुलिस विभाग से चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इनकी नियमित ज्वाइनिंग स्वीकार की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!