कांगड़ा सुरंग से गुजर रही HRTC की बस पर गिरा पत्थर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Edited By Ekta, Updated: 08 Sep, 2019 04:23 PM

stone fell on hrtc bus passing through kangra tunnel

राष्ट्रीय उच्च मार्ग मटौर-शिमला पर समेला के पास स्थित सुरंग में एचआरटीसी की बस पर पत्थर गिर गया। जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बता दें कि घटना के समय बस का फ्रंट शीशा टूटने से चालक घायल हो गया। चालक को उपचार के लिए डॉ....

कांगड़ा (भृगु): राष्ट्रीय उच्च मार्ग मटौर-शिमला पर समेला के पास स्थित सुरंग में एचआरटीसी की बस पर पत्थर गिर गया। जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बता दें कि घटना के समय बस का फ्रंट शीशा टूटने से चालक घायल हो गया। चालक को उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक शाहपुर से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की बस (एचपी 72 सी 0214) कांगड़ा सुरंग से गुजर रही थी। बस पर सुरंग में ही भारी पत्थर गिर गया जिससे बस का अगला शीशा एकाएक टूट गया और बस चालक रणधीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!