हिमाचल में रिश्ते शर्मसार : सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, ऐसे खुला राज

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Apr, 2026 02:47 PM

stepfather rapes minor daughter in himachal

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, एक सौतेले पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब स्कूल में छात्रा के...

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, एक सौतेले पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब स्कूल में छात्रा के पेट में दर्द हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पिता ने दो बार किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक, इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब छात्रा स्कूल में थी। उसे अचानक पेट में तेज दर्द महसूस हुआ। शिक्षिका ने छात्रा की हालत बिगड़ती देख उसकी जांच करवाई तो जो तथ्य सामने आए उन्होंने सबके होश उड़ा दिए। डरी-सहमी नाबालिग ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसके सौतेले पिता ने दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिक्षिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

आरोपी पिता गिरफ्तार

वहीं, शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!