Breaking

Solan: मुझे लगता है कि हिमाचल में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है : राज्यपाल

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Mar, 2025 10:05 PM

solan himachal law and order situation deteriorated

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि मुझे भी लगता है कि हिमाचल में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। राज्यपाल की इस तल्ख टिप्पणी से सरकार की परेशानी बढ़ गई है।

सोलन (ब्यूरो): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि मुझे भी लगता है कि हिमाचल में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। राज्यपाल की इस तल्ख टिप्पणी से सरकार की परेशानी बढ़ गई है। विपक्ष पहले ही बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर है। राज्यपाल ने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर प्रतिपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के नेतृत्व में उनके विधायकों ने एक ज्ञापन दिया, जिसके आधार पर वे सरकार से जानना चाहेंगे कि प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को कैसे ठीक किया जाएगा। हिमाचल एक छोटा राज्य है। छोटे राज्य में ही कानून व्यवस्था बिगड़े यह ठीक नहीं है। पंजाब में हिमाचल की बसों के साथ हो रही तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि पर्यटकों की गाड़ियों व बसों की सुरक्षा उस राज्य की सरकार की जिम्मेदारी है।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल में बढ़ते नशे काे लेकर कहा कि अब प्रदेश के लोग नशे के खिलाफ जाग रहे हैं। गांव-गांव से इसके खिलाफ आवाज उठ रही है। पहले ऐसा नहीं था। लोग अब समझ गए हैं कि नशे से युवा पीढ़ी खत्म हो रही है। उन्होंने नशे के खिलाफ जो अभियान चलाया था उसके अब सार्थक परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तो पंचायतों से भी नशे के खिलाफ आवाज उठनी शुरू हो गई है। अब तो प्रदेश के सभी लोगों को सैनिक बनकर नशे के खिलाफ हिमाचल को बचाने के लिए लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि नशे ने युवा शक्ति को खोखला कर दिया है। सेना में पंजाब, हिमाचल व उत्तराखंड से सबसे अधिक युवा सेना में भर्ती होते थे। पंजाब में यह स्थिति हो गई है कि सेना की भर्ती में बहुत से युवा निर्धारित मापदंडों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। हिमाचल में ऐसी स्थिति पैदा न हो। इसके लिए नशे को जड़ से मिटाना होगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!