भाजयुमो मंडल सोलन के पूर्व उपाध्यक्ष 6 साल के लिए निष्कासित

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jun, 2020 10:43 PM

solan bjymo vice president expelled

भाजपा संगठन में वर्चस्व को लेकर छिड़ी जंग में छोटे कार्यकत्र्ताओं पर निशाना साधना शुरू हो गया है। सोलन निर्वाचन क्षेत्र से इसकी शुरूआत हो गई है।

सोलन (पाल): भाजपा संगठन में वर्चस्व को लेकर छिड़ी जंग में छोटे कार्यकत्र्ताओं पर निशाना साधना शुरू हो गया है। सोलन निर्वाचन क्षेत्र से इसकी शुरूआत हो गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भाजयुमो मंडल सोलन के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर (बिंदरू ठाकुर) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है। मंडल अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए निष्कासन पत्र में उन्हें बताया है कि वे पिछले कुछ वर्षों से सामाजिक व पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाए गए हैं, जिससे पार्टी व सरकार की छवि खराब हो रही है। यदि इन बातों में सच्चाई है, तो मंडल ने यह कार्रवाई पहले ही क्यों नहीं कर दी। पार्टी के संगठन के चुनाव से पूर्व देवेंद्र ठाकुर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष के पद पर रहे हैं।

फेसबुक पर कुछ नेताओं के खिलाफ कमैंट लिख रहे थे
 मजेदार बात यह कि पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष ने 28 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समर्थन में अपनी फेसबुक पर मुख्यमंत्री के साथ बैठे हुए अपनी फोटो के साथ एक पोस्ट अपलोड की है। इसके तीन दिन बाद ही उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वह फेसबुक पर कुछ नेताओं के खिलाफ कमैंट लिख रहे थे। इसके अलावा एक अन्य मामले को लेकर भी पार्टी के नेता उनसे नाराज चले हुए थे। यही वजह उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की बनी।

पार्टी व सरकार की छवि खराब हो रही थी
पूर्व भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष सोलन देवेन्द्र ठाकुर का कहना है कि मुझे यह नहीं बताया गया कि पार्टी से क्यों निष्कासित किया गया है। बताया जा रहा है कि मैंने फेसबुक पर कोई कमैंट लिखा था। इस वजह से पार्टी से निकाल देना सही नहीं है। वह पिछले कई वर्षों से पार्टी का काम कर रहे हैं। अध्यक्ष भाजपा मंडल सोलन मदन ठाकुर का कहना है कि देवेन्द्र ठाकुर पिछले कुछ वर्षों से सामाजिक व पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाए गए हैं, जिससे पार्टी व सरकार की छवि खराब हो रही थी। इसलिए उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!