Edited By Swati Sharma, Updated: 30 May, 2026 10:27 AM

Solan News : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय युवक की सांस की नली में कुरकुरा फंस जाने से मौत हो गई। वहीं, इस असामयिक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Solan News : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय युवक की सांस की नली में कुरकुरा फंस जाने से मौत हो गई। वहीं, इस असामयिक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
निजी होटल में कार्यरत था हेमंत शर्मा
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत घनागुघाट के ताल गांव का है। मृतक की पहचान हेमंत शर्मा (28) पुत्र दीपराम शर्मा, निवासी गांव ताल, ग्राम पंचायत घनागुघाट, उपमंडल अर्की के रूप में हुई है। वह कसौली के एक निजी होटल में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि हेमंत कुरकुरा खा रहा था कि अचानक उसका एक टुकड़ा गले में अटक गया और सीधे सांस की नली में जा फंसा। टुकड़ा फंसते ही हेमंत को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी और उसकी स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों ने बिना समय गंवाए हेमंत को उपचार के लिए एमएमयू सुल्तानपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन बुधवार दोपहर को उसने अंतिम सांस ली।
परिजनों में पसरा मातम
वहीं, हेमंत की मौत की खबर जैसे ही ताल गांव पहुंची, समूचे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हेमंत एक मिलनसार और मेहनती युवक था, जो कसौली में नौकरी कर अपने परिवार का सहारा बना हुआ था।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें