Edited By Vijay, Updated: 10 Nov, 2022 07:30 PM

2 दिन से जारी बर्फबारी के चलते रोहतांग व बारालाचा दर्रा पर्यटकों के लिए बंद हो गए हैं। इन पर्यटन स्थलों में एक फुट से अधिक बर्फ पड़ चुकी है। मनाली-लेह मार्ग पर पहले ही वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी जबकि अब ग्रांफू-काजा व दारचा-शिंकुला-पद्दुम...
बर्फबारी के चलते रोहतांग व बारालाचा दर्रे पर्यटकों के लिए बंद
केलांग (ब्यूरो): 2 दिन से जारी बर्फबारी के चलते रोहतांग व बारालाचा दर्रा पर्यटकों के लिए बंद हो गए हैं। इन पर्यटन स्थलों में एक फुट से अधिक बर्फ पड़ चुकी है। मनाली-लेह मार्ग पर पहले ही वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी जबकि अब ग्रांफू-काजा व दारचा-शिंकुला-पद्दुम मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। वीरवार को सभी ऊंचाई वाले पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बंद रहे। पर्यटकों ने अटल टनल के साऊथ व नॉर्थ पोर्टल में बर्फ के फाहों का आनंद उठाया।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मनाली में पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ौतरी हुई है। वाहन चालक संजू, नरेंद्र, जगदीश व प्रीतम ने बताया कि वीरवार को अटल टनल के दोनों ओर पर्यटकों का मेला लग गया। पर्यटकों ने बर्फ के फाहों का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि आज सभी दर्रे पर्यटकों के लिए बंद रहे। एसडीएम मनाली डाॅ. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि रोहतांग दर्रे में भारी बर्फबारी हुई है। उन्होंने बताया कि हालात सामान्य होने पर ही पर्यटकों को रोहतांग तक जाने की अनुमति दी जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here