चम्बा: पुलिस ने शीतला पुल के पास 11.58 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा तस्कर

Edited By Vijay, Updated: 16 Jun, 2024 06:39 PM

smuggler arrested with heroin

पुलिस ने चम्बा बस स्टैंड के पास गश्त के दौरान एक तस्कर को 11.58 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है।  जानकारी के अनुसार प्रभारी थाना सदर चम्बा संजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस पार्टी शनिवार रात को गश्त पर थी।

चम्बा (रणवीर): पुलिस ने चम्बा बस स्टैंड के पास गश्त के दौरान एक तस्कर को 11.58 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार डीएसपी प्रोबेशनर मयंक शर्मा की अगुवाई में पुलिस पार्टी शनिवार रात को गश्त पर थी। इस दौरान टीम जब रात को 12 बजकर 45 मिनट पर जब टीम शीतला पुल के नीचे मंदिर के सामने पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति पुल के नीचे सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। जैसे ही व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखा तो एकदम खड़ा हो गया और दाहिनी जेब से एक काले रंग की पॉलिथीन की पुड़िया निकाल कर फैंक कर दी और कसाकड़ा मोहल्ले की तरफ भागने लगा।

व्यक्ति की हरकतों को देखते हुए पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। टीम ने जब लिफाफे की जांच की तो उसमें से 11.58 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ पर उस व्यक्ति ने अपना नाम शौकत अली पुत्र मजीद मोहम्मद निवासी गांव व डाकघर जांघी तहसील व जिला चम्बा बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सदर चम्बा में मामला दर्ज लिया है। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस मामले में जुड़े अन्य लोगों पर कार्रवाई की जा सके। बता दें कि जिला चम्बा पुलिस ने चिट्टे का कारोबार करने वाले तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान में बीते 2 दिनों में 3 तस्करों को चिट्टे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल कर चुकी है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!