चुराह हत्या/कांड : घटनास्थल पर बिना सिम वाले फोन की गुत्थी सुलझी, एक महिला राडार पर

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Aug, 2026 02:10 PM

shocking turn in the churah case

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल चुराह के जुक्यानी क्षेत्र में नेगी राम की हत्या के माम‌ले पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस सनसनीखेज वारदात की परतें खुलती जा रही हैं। पुलिस दिन-रात एक करके इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को...

Churah Murder Case : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल चुराह के जुक्यानी क्षेत्र में नेगी राम की हत्या के माम‌ले पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस सनसनीखेज वारदात की परतें खुलती जा रही हैं। पुलिस दिन-रात एक करके इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है और अब इस केस में एक ऐसा चौंकाने वाला मोड़ आया है, जिसने हत्या के हर राज से पर्दा उठाने का रास्ता साफ कर दिया है।

दरअसल, घटना के दौरान जब नेगी राम का बेरहमी से कुचला हुआ शव झाड़ियों से बरामद हुआ था, तब उनके पास से उनका खुद का मोबाइल फोन गायब था। हैरानी की बात यह थी कि शव के पास एक दूसरा साधारण मोबाइल फोन पड़ा मिला था, जिसमें कोई सिम कार्ड नहीं था। शव के पास इस अनजान और बिना सिम वाले फोन का मिलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा था और पुलिस के लिए भी यह एक पहेली बना हुआ था। इस उलझी हुई पहेली को सुलझाने के लिए पुलिस के तकनीकी और साइबर सैल ने मोर्चा संभाला। विशेषज्ञों ने बिना सिम वाले फोन के डिजिटल डाटा को बंगालकर यह पता लगाया कि उस हैंडसैट में आखिरी बार कौन सा सिम कार्ड इस्तेमाल किया गया था। तकनीक की मदद से जब उस नंबर के मालिक का पता चला तो पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए तुरंत थाने तलब कर लिया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि वह मोबाइल फोन असल में किसी व्यक्ति का था जो चोरी हो चुका था।

एक महिला तक पहुंची जांच की आंच

वहीं, छानबीन की सुई जब आगे बढ़ी तो यह सामने आया कि उस मोबीइल फोन को किसी महिला ने चुराया था। उसके बाद पुलिस ने उस महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मामले में फोन की बरामदी व महिला की संलिप्तता से पुलिस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के बहुत करीब पहुंच गई है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि चोरी किया गया वह मोबाइल फोन आखिरकार जुकयानी में हत्या वाले स्थान तक कैसे और किसके जरिए पहुंचा।

एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया गया है। बिना सिम के फोन के मालिक का पता लगाया गया है। वारदात के स्थान पर फोन कैसे आया, इस मामले में पूछताछ जारी है। बता दें कि पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है। वह व्यक्ति नेगीराम का दोस्त है जो रोजाना एक साथ आते-जाते थे। गिरफ्तार आरोपी घटना के कुछ समय पहले एक साथ थे। अब इस महिला की संलिप्तता से उनके चेहरों से भी नकाय उतरने की उम्मीद है, जो इस पर्दे के पीछे छिपे हुए थे।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!