Traffic Alert! 25-26 जुलाई बंद रहेगा शीशामाटी बाईपास रोड, DC ने जारी किए आदेश

Edited By Vijay, Updated: 21 Jul, 2026 05:47 PM

shishamati bypass road will be closed on july 25 26

कुल्लू शहर और इसके आसपास सफर करने वाले वाहन चालकों तथा स्थानीय निवासियों के लिए एक जरूरी खबर है। जिला प्रशासन ने शीशामाटी बाईपास मार्ग को 25 और 26 जुलाई के लिए सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया है।

कुल्लू (ब्यूरो): कुल्लू शहर और इसके आसपास सफर करने वाले वाहन चालकों तथा स्थानीय निवासियों के लिए एक जरूरी खबर है। जिला प्रशासन ने शीशामाटी बाईपास मार्ग को 25 और 26 जुलाई के लिए सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए बताया कि सड़क पर अपशिष्ट जल की निकासी के लिए ह्यूम पाइप बिछाने का कार्य किया जाना है, जिसके चलते यह अस्थायी रोक लगाई गई है।

निर्माण कार्य के दौरान आम जनता और वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग ने मिलकर रूट प्लान तैयार किया है। इन दो दिनों तक सभी वाहनों की आवाजाही विभागों द्वारा चिन्हित किए गए वैकल्पिक मार्गों से ही संचालित की जाएगी। वहीं उपायुक्त ने पाइप बिछाने का कार्य कर रही एजैंसी को दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। एजैंसी को आदेश दिया गया है कि कार्यस्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, रिफ्लैक्टिव टेप, ब्लिंकर और अन्य सभी आवश्यक यातायात सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं। प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि काम के दौरान आम जनता के साथ-साथ कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई कोताही न बरती जाए।

इस यातायात व्यवस्था और आदेशों को धरातल पर सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक, उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कुल्लू और संबंधित अधिशासी अभियंता को सौंपी गई है। डीसी ने इन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यातायात का समुचित प्रबंधन करें ताकि लोगों को कम से कम असुविधा हो। जिला प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से विशेष अपील की है कि वे असुविधा और जाम से बचने के लिए 25 और 26 जुलाई को शीशामाटी बाईपास मार्ग की ओर जाने से बचें। यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!