Weather Update: प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश व बर्फबारी का अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jun, 2026 06:20 PM

shimla weather cold

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ तो सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश अवश्य हुई, लेकिन शिमला सहित ऊना में तापमान में उछाल देखने को मिला है।

शिमला (संतोष): राज्य में पश्चिमी विक्षोभ तो सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश अवश्य हुई, लेकिन शिमला सहित ऊना में तापमान में उछाल देखने को मिला है। वीरवार को कांगड़ा में 5.2, धर्मशाला में 4.4, भुंतर में 3.2 और कल्पा में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मनाली में बूंदाबांदी हुई है। जबकि इससे पूर्व पिछले 24 घंटों में सराहन में सबसे अधिक 40.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ददाहू में 8, सलूणी में 3.2, चंबा में 2 और नाहन में 1.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। गुरुवार को राज्य में सबसे अधिकतम तापमान ऊना में 44 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम कुकुमसेरी में 6.9 डिग्री रहा।

हालांकि इस बीच प्रदेश में झुलसाती गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार, 12 और 13 जून को प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद तापमान में 3 से 8 डिग्री तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे तपते मैदानी और मध्य पहाड़ी इलाकों को बड़ी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 जून को इन दो दिनों के दौरान मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय तीनों क्षेत्रों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि ऊंचे शिखरों पर बर्फबारी की संभावना है। पहले सप्ताह के शेष दिनों में मौसम थोड़ा धीमा पड़ेगा, लेकिन फिर भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। 17 जून के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले 24 घंटों के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की कमी आएगी, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!