Weather Update: प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात, 5 जिलों में तेज हवाएं व बारिश का यैलो अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jun, 2026 06:43 PM

shimla weather bad

प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने जून की भीषण गर्मी और तपिश पर पूरी तरह ब्रेक लग गई है।

शिमला (संतोष): प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने जून की भीषण गर्मी और तपिश पर पूरी तरह ब्रेक लग गई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार को रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है, जबकि उच्च पर्वतीय इलाकों सहित मध्य व मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान गुलेर में सर्वाधिक 66.8, रायपुर मैदान में 47 और सोलन में 43 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

ऊना में अधिकतम तापमान 33.6 व राजधानी शिमला में 22 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 5 जिलों चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी चलने, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य में प्री-मानसून की यह सक्रियता 15 से 19 जून तक बनी रहेगी, जबकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 20 से 25 जून के बीच हिमाचल में दस्तक देने की अनुकूल संभावनाएं हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!