Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार हीटवेव चलने का यैलो अलर्ट जारी

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Jun, 2026 10:47 PM

shimla weather bad

हिमाचल में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है और मैदानी इलाकों सहित पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है।

शिमला (संतोष): हिमाचल में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है और मैदानी इलाकों सहित पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक का उछाल देखा गया है। मैदानी जिला ऊना 41 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा है।

वहीं पर्यटन नगरी शिमला में भी अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसके चलते पहाड़ों पर भी अब लोगों को तीखी गर्मी का अहसास होने लगा है। अन्य प्रमुख क्षेत्रों की बात करें तो कांगड़ा में 37, सुंदरनगर और बरठीं में 36.6 तथा मंडी में 36.2 तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग ने 10 जून तक हीटवेव चलने का यैलो अलर्ट जारी किया है।

11 से नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, मिलेगी राहत
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 11 जून से हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 11 और 12 जून को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!