Edited By Kuldeep, Updated: 05 Apr, 2026 09:54 PM

हिमाचल प्रदेश की महिला क्रिकेटर व पूर्व भारतीय विकेटकीपर सुषमा वर्मा ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश की महिला क्रिकेटर व पूर्व भारतीय विकेटकीपर सुषमा वर्मा ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। सीनियर महिला इंटर जोनल मल्टी-डे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में उन्होंने नॉर्थ जोन से खेलते हुए वैस्ट जोन के खिलाफ शानदार 237 रन बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी यह ऐतिहासिक पारी इस टूर्नामैंट के इतिहास में किसी भी महिला खिलाड़ी द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
सुषमा की इस बेहतरीन बल्लेबाजी ने न केवल उनकी तकनीक और जुझारूपन को दर्शाया, बल्कि नॉर्थ जोन की टीम को यादगार जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। मैच में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सुषमा वर्मा की इस उपलब्धि से शिमला जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।