चिट्टा तस्करों पर शिमला पुलिस की सख्ती: तीन तस्कर दबोचे

Edited By Jyoti M, Updated: 29 Mar, 2026 12:07 PM

shimla police crack down on  chitta  traffickers three traffickers apprehended

जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर एक और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

रोहड़ू, (बशनाट): जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर एक और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, 12 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर चिड़गांव के बडियारा में दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी ललित कुमार उर्फ बनी, निवासी गांव सुंधा भौंडा, तहसील चिड़गांव के कब्जे से करीब 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।

मामले की गहन जांच और बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने 28 मार्च को इस तस्करी नेटवर्क के दो और सप्लायरों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिशु पाल (43) और रवि चौहान (31), निवासी गांव बरटू, डाकघर सीमा, तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है। 

एस.एस.पी. शिमला गौरव सिंह ने कहा कि दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 29 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!