Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jun, 2026 09:33 PM

हिमाचल प्रदेश के किसानों के खाते में भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2 हजार रुपए आए हैं। प्रदेश के करीब 8.05 लाख किसानों के खाते में करीब 161 करोड़ रुपए की राशि आई है।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के किसानों के खाते में भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2 हजार रुपए आए हैं। प्रदेश के करीब 8.05 लाख किसानों के खाते में करीब 161 करोड़ रुपए की राशि आई है। याद रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल से पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की है। इस दौरान सरकार ने देशभर के करीब 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में कुल 18.880 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की है। देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में शनिवार को डीबीटी के माध्यम से 2-2 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की दी गई है।
यदि किसी किसान के मोबाइल पर इसको लेकर कोई मैसेज नहीं आया है तो इस वह नजदीकी एटीएम पर जाकर मिनी स्टेटमैंट निकलवा सकते हैं। इसके अलावा किसान अपने बैंक में जाकर पता लगा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपए की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है अब तक 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं।