Shimla: HRTC कर्मियों को नहीं मिला वेतन, घर का चूल्हा चलाना हुआ मु​​श्किल

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Apr, 2026 05:54 PM

shimla hrtc salary

अप्रैल माह की 8 तारीख बीत जाने के बाद भी एचआरटीसी कर्मचारियों, अधिकारियों व चालक-परिचालकों को वेतन नहीं मिला है।

शिमला (राजेश): अप्रैल माह की 8 तारीख बीत जाने के बाद भी एचआरटीसी कर्मचारियों, अधिकारियों व चालक-परिचालकों को वेतन नहीं मिला है। हालांकि डीए के एरियर की 3 प्रतिशत की राशि अभी हाल में 31 मार्च को निगम कर्मचारियों के खाते में आई है, लेकिन कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने पर रोष है, जबकि बीते माह 2 मार्च को निगम कर्मचारियों के खाते में वेतन आया था, जिससे कर्मचारियों में राहत थी और उन्हें उम्मीद थी कि अप्रैल माह में भी निगम प्रबंधन समय पर वेतन जारी करेगा। चालक-परिचालकों का कहना है कि पूरे साल मेें मार्च व अप्रैल महीना सबसे महंगा माना जाता है कि क्योंकि इन महीनों में स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थान खुलते हैं।

ऐसे में स्कूलों की भारी-भरकम फीस व अन्य खर्चे कैसे पूरे होंगे। कर्मचारियों को बच्चों की स्कूल व कॉलेज फीस देना भी मुश्किल हो गया है। निगम कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन के लिए मार्च तक तो ग्रांट जारी हो गई थी, जिससे कर्मचारियों को मार्च माह में वेतन मिल गया था। लेकिन अप्रैल माह की सरकार ने ग्रांट जारी नहीं की है और वेतन जारी करने को लेकर प्रबंधन साफ कर रहा है कि कर्मचारियों के खाते में वेतन आएगा।

वेतन जारी करने के लिए सरकार समय पर जारी करे ग्रांट
वेतन समय पर न मिलने को लेकर एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रीत मेंहद्र व महासचिव दीपेंद्र कंवर ने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से निगम के सभी कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अप्रैल माह में प्रदेश के सभी जिलों में स्कूल खुलते हैं, बच्चों की नई एडमिशन होती है और खर्चा अधिक होता है लेकिन समय पर वेतन ही नहीं मिलेगा तो यह खर्चे कैसे पूरे करेंगे।

वहीं परिवहन मजदूर संघ के महामंत्री हरीश पराशर ने कहा कि बीते माह तो समय पर वेतन जारी हो गया था लेकिन इस माह वेतन में फिर देरी हो गई है। निगम के कर्मचारी दिन-रात बसों में सेवाएं दे रहे हैं। निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए पहले ग्रांट जारी की जाए, ताकि माह के पहले दो या तीन दिन में वेतन मिल सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!