Shimla: देश के संविधान से किसी भी प्रकार से छेड़छाड नहीं होने देगी कांग्रेस : प्रतिभा सिंह

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Nov, 2024 05:50 PM

shimla country constitution

कांग्रेस देश के संविधान से किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं होने देगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संविधान दिवस पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने यह बात कही।

शिमला (राक्टा): कांग्रेस देश के संविधान से किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं होने देगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संविधान दिवस पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्त्ताओं व सेवादल के पदाधिकारियों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही पार्टी कार्यकर्त्ताओं से एकजुट होकर देश के संविधान की रक्षा के लिए आगे आने को कहा है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से केंद्र में भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार संविधान से छेड़छाड कर इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

केंद्र सरकार कर रही मानव अधिकारों का हनन
प्रतिभा सिंह ने कहा कि डाॅ. भीमराव अंबेदकर ने संविधान में मानव अधिकारों की रक्षा की है लेकिन आज केंद्र सरकार उन अधिकारों का हनन कर रही है। एक सोची-समझी रणनीति के तहत डाॅ. अंबेदकर के संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जिस प्रकार से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक कि भारत जोड़ो पदयात्रा 3570 किलोमीटर की थी, वह बहुत ही ऐतिहासिक थी।

केंद्र की एनडीए सरकार से बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि देश का संविधान बचाने के लिए राहुल गांधी केंद्र की एनडीए सरकार से एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं और इस लड़ाई में हमें उनके हाथ मजबूत करने हैं। प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि संविधान को कमजोर करने वालों को यह देश कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सेवादल अपनी सभी जिम्मेदारियों को समझता है और उसे हर समय पूरा करता है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने अपने संबोधन में संविधान की प्रस्तावना पर अपने विचार रखते हुए विघटनकारी ताकतों की आलोचना करते हुए लोगों को सचेत करने का आह्वान किया।

तो खतरे में पड़ जाएगा देश
बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि देश में यदि संविधान कमजोर होता है तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा तथा देश हिटलरशाही की हाथों में चला जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा और इसके लिए कांग्रेस पार्टी पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी : नरेंद्र बातिश
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश सेवादल के प्रभारी नरेंद्र बातिश ने अपने संबोधन में कहा कि देश में विघटनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि सेवादल ने देश की आजादी के समय भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभाई थी और अब संविधान बचाने की भी उन पर एक बड़ी जिम्मेदारी है जिसे उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!