Shimla: समारोहों में गूंजेगा हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड, अनुशासन और संगीत के संगम की बुकिंग शुरू

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Apr, 2026 09:39 PM

shimla ceremony police brass band

हिमाचल प्रदेश पुलिस के ब्रास बैंड अपनी अनुशासनप्रियता, सटीकता और उत्कृष्ट संगीत की गौरवशाली परंपरा के लिए जाने जाते हैं।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश पुलिस के ब्रास बैंड अपनी अनुशासनप्रियता, सटीकता और उत्कृष्ट संगीत की गौरवशाली परंपरा के लिए जाने जाते हैं। अपनी भव्य प्रस्तुतियों से विभिन्न राजकीय समारोहों और सांस्कृतिक आयोजनों में चार चांद लगाने वाले ये बैंड अब आम जनता और विभिन्न आयोजनों के लिए भी उपलब्ध हैं। हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड न केवल बेहतरीन धुनें बजाने में माहिर है, बल्कि इनकी कदमताल और संगीतमय तालमेल किसी भी कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करता है। सेना और पुलिस की पारंपरिक धुनों से लेकर आधुनिक संगीत तक, इनका प्रदर्शन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।
यहां करें ब्रास बैंड को बुक करने के लिए संपर्क

यदि आप भी अपने विशेष समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों या भव्य आयोजनों के लिए हिमाचल पुलिस के इस गौरवशाली बैंड की सेवाएं लेना चाहते हैं तो प्रथम शस्त्र वाहिनी ब्रास बैंड जुन्गा शिमला, द्वितीय आईआरबीएन ब्रास बैंड, सकोह (कांगड़ा) में संपर्क कर सकते हैं। हिमाचल पुलिस की इस अनूठी सेवा का लाभ उठाने के लिए संबंधित बटालियन मुख्यालयों में आवेदन किया जा सकता है।

सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा : तिवारी
डी.जी.पी. अशोक तिवारी के अनुसार इन बैंड्स का उद्देश्य संगीत के माध्यम से विभाग और जनता के बीच बेहतर तालमेल बिठाना और प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखना है। इनकी बुकिंग के माध्यम से लोग अपने आयोजनों में एक विशिष्ट प्रोफैशनल टच और अनुशासन की झलक देख पाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!