Shimla: CBSE 10वीं के परीक्षा परिणाम में राजधानी के स्कूलों के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Apr, 2026 11:21 PM

shimla cbse class 10 examination

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं बोर्ड के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही लाखों विद्यार्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया है।

शिमला (ब्यूरो): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं बोर्ड के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही लाखों विद्यार्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। हिमाचल सीबीएसई के पंचकूला रीजन में आता है। पंचकूला रीजन का परिणाम 92.24 फीसदी रहा है। इसके साथ ही राजधानी शिमला के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक हासिल किए और स्कूल का नाम रोशन किया। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की थीं

। इसके तहत अब रिजल्ट घोषित किए गए हैं। राजधानी शिमला के चैप्सली के छात्रों ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल की छात्रा अंतरा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वही क्षितिज 95.2 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अस्तित्व ने 95 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!