Edited By Kuldeep, Updated: 14 Apr, 2026 04:46 PM

हिमाचल प्रदेश में बीएड की प्रवेश परीक्षा अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) शिमला ही आयोजित करेगा। यानी कि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी अब बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेगा।
शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश में बीएड की प्रवेश परीक्षा अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) शिमला ही आयोजित करेगा। यानी कि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी अब बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। इसके अनुसार एसपीयू मंडी के अधीन बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए भी प्रवेश परीक्षा एचपीयू शिमला ही आयोजित करेगा। बीएड की प्रवेश परीक्षा मेें बैठने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 11 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
प्रदेश बीएड कालेज एसोसिएशन के महासचिव वेद शर्मा ने कहा कि स्नातक कोर्सिज के फाइनल ईयर के विद्यार्थी भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के साथ-साथ बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन मंडी में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी द्वारा भी किया जाता था, इसमें मंडी तथा कुल्लू के सभी बीएड कालेज जो इस यूनिवर्सिटी के अधीन आते हैं लेकिन अब प्रदेश में बीएड का एक ही कॉमन एंट्रैंस टैस्ट होने से विद्यार्थियों को 2-2 टैस्ट नहीं देने पड़ेंगे। इससे न तो छात्रों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा, साथ ही किसी भी जिला से छात्र प्रदेश के किसी भी कालेज में दाखिला ले सकेगा।
उन्होंने कहा कि इससे पहले एक टैस्ट मंडी में लिया जाता था तथा दूसरा एचपीयू शिमला द्वारा लिया जाता था और मामला कोर्ट में पहुंच गया था और छात्र हित देखकर कोर्ट ने एक ही टैस्ट करने के निर्देश दिए, जिससे छात्रों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो एचपीयू शिमला के हैल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।