Shimla: कैसे होगी किसानों की आय दोगुनी, जब कृषि विभाग में 50 फीसदी पद खाली

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Aug, 2024 05:41 PM

shimla agriculture department post vacant

हिमाचल प्रदेश में किसानों की आय कैसे दोगुनी होगी, जब कृषि विभाग में एईओ (कृषि विस्तार अधिकारी) के करीब 50 फीसदी पद खाली पड़े हैं। इन पदों के खाली होने से किसानों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंच पा रही है।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में किसानों की आय कैसे दोगुनी होगी, जब कृषि विभाग में एईओ (कृषि विस्तार अधिकारी) के करीब 50 फीसदी पद खाली पड़े हैं। इन पदों के खाली होने से किसानों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंच पा रही है। राज्य में कृषि विभाग में कृषि विस्तार अधिकारियों के करीब 978 पद सृजित हैं। इसमें से करीब 470 पद खाली पड़े हैं। अधिक संख्या में कृषि विस्तार अधिकारियों के पद खाली होने के कारण विभाग के कई सेल्स सैंटर में पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में एक कृषि विस्तार अधिकारी को दो से तीन सेल्स सैंटर का अतिरिक्त कार्य देखना पड़ रहा है।

इस कारण सेल्स सैंटर सप्ताह भर खुले नहीं रहते हैं। ये सप्ताह में एक या दो दिन ही खुलते हैं क्योंकि कृषि विस्तार अधिकारियों को दो-दो दिन अलग-अलग सैंटर में कार्य करना पड़ता है। इस कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि किसानों को उसी दिन ही सस्ता कृषि बीज, खाद, उपकरण लेने के लिए जाना पड़ता है। कई बार यदि उस दिन अवकाश हो या अधिकारी छुट्टी पर हों तो फिर दो सप्ताह तक सैंटर बंद रहता है तथा दो सप्ताह में तो बिजाई का समय तक निकल जाता है। इस कारण या तो किसानों को बाजार से महंगा बीज लेना पड़ता है या फिर देरी से बिजाई के कारण नुक्सान उठाना पड़ता है।

फैसला आने के बाद होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू
कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार का कहना है कि कृषि विस्तार अधिकारियों की भर्ती का मामला कोर्ट में लंबित है। फैसला आने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!