शांता बोले-कोरोना संकट की अग्नि में से कुंदन बनकर उभर सकता है भारत

Edited By Vijay, Updated: 11 Apr, 2020 09:22 PM

shanta kumar in palampur

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि इस कोरोना संकट की अग्नि में से भारत कुंदन बनकर उभर सकता है। आवश्यकता इस बात की है कि भारत के सभी लोग पूरी ईमानदारी से अपने-अपने कत्र्तव्यों का पालन करें। इतना ही नहीं किसी को भी जरा-सी गलती...

पालमपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि इस कोरोना संकट की अग्नि में से भारत कुंदन बनकर उभर सकता है। आवश्यकता इस बात की है कि भारत के सभी लोग पूरी ईमानदारी से अपने-अपने कत्र्तव्यों का पालन करें। इतना ही नहीं किसी को भी जरा-सी गलती न करने दें। उन्होंने कहा कि चीन ने यह महामारी फैलाकर अपनी अंतर्राष्ट्रीय नैतिकता समाप्त कर ली है। अमरीका ने सावधानी नहीं बरती और स्वयं बुरी तरह उलझ गया है।

उन्होंने कहा कि आज अमरीका ही नहीं पूरा विश्व नरेंद्र मोदी की ओर देख रहा है। भारत का दवा उद्योग पूरे विश्व की मदद कर रहा है, जिससे भारत की इस संकट की घड़ी में एक नई पहचान उभर रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता तथा विशेषकर कोरोना योद्धा डॉक्टर्स तथा कर्मचारी समुदाय को बहुत-बहुत बधाई दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!