Edited By Kuldeep, Updated: 05 Apr, 2026 07:44 PM

बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई में आस्था और विश्वास का एक और भावुक उदाहरण सामने आया है, जहां बाबा जी की कृपा से एक श्रद्धालु की वर्षों पुरानी मनोकामना पूर्ण हुई।
शाहतलाई (हिमल): बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई में आस्था और विश्वास का एक और भावुक उदाहरण सामने आया है, जहां बाबा जी की कृपा से एक श्रद्धालु की वर्षों पुरानी मनोकामना पूर्ण हुई। हरियाणा के बिलासपुर जिला निवासी श्रद्धालु संदीप कुमार और उनकी पत्नी शिवानी को 9 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पुत्र की प्राप्ति हुई है। जानकारी के अनुसार संदीप कुमार जो पहले से दो बेटियों के पिता हैं, ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बाबा बालक नाथ के दरबार में पुत्र प्राप्ति की अरदास लगाई थी। श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई इस प्रार्थना को बाबा जी ने मात्र 18 महीनों में ही स्वीकार कर लिया और करीब 5 माह पूर्व उनके घर पुत्र का जन्म हुआ।
रविवार को ही श्रद्धालु परिवार अपने नन्हे बेटे को लेकर शाहतलाई स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर पहुंचा, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस दौरान पंडित राकेश कुमार ने नन्हे भक्त को बाबा जी की पवित्र सिंगी धारण करवाई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी आस्था और विश्वास ने ही उन्हें यह सुखद फल दिया है।