पौंग झील में बर्ड फ्लू की दूसरी लहर, 110 विदेशी पक्षियों की मौत

Edited By Vijay, Updated: 07 Apr, 2021 08:20 PM

second wave of bird flu in pong lake

पौंग झील के वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र में एक बार फिर से एवियन एन्फ्लूएंजा बर्ड फ्लू से परिंदों की मौत होने की पुष्टि हुई है। वन्य प्राणी विभाग ने जालंधर लैब से आई नमूनों की जांच से इसकी पुष्टि की है। पौंग झील में बर्ड फ्लू की यह दूसरी लहर है। इससे...

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): पौंग झील के वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र में एक बार फिर से एवियन एन्फ्लूएंजा बर्ड फ्लू से परिंदों की मौत होने की पुष्टि हुई है। वन्य प्राणी विभाग ने जालंधर लैब से आई नमूनों की जांच से इसकी पुष्टि की है। पौंग झील में बर्ड फ्लू की यह दूसरी लहर है। इससे पहले फ्लू के कहर से 5 हजार विदेशी मेहमान परिंदे अपनी जान गंवा चुके हैं। अब दूसरी लहर में इनकी मौत का विभागीय आंकड़ा 110 पहुंच चुका है। अब इन पक्षियों की मौतें लगातार जारी हैं।

वन्य प्राणी विभाग ने बर्ड फ्लू के प्रकोप से पक्षियों की मौत को देखते हुए विभाग की पीसीसीएफ अर्चना शर्मा ने एक सर्कुलर जारी कर अपने विभाग के अधिकारियों व फील्ड कर्मचारियों को आदेश दिए कि इस पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि विभाग की 10 रैपिड रिस्पाॅन्स टीमें लगातार वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं और इन टीमों द्वारा मृत पक्षियों को सावधानीपूर्वक डिस्पोज ऑफ किया जा रहा है। बुधवार को भी नगरोटा सूरियां बीट से 11 विदेशी मेहमान परिंदे मृत पाए गए, जिनमें से 7 बार हैडेडगीज व 4 ग्रेलेगगूज प्रजातियों के हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!