ऊना में दर्दनाक हादसा, पहले टिप्पर फिर गाड़ी के नीचे दबा युवक, मौके पर हुई मौत

Edited By kirti, Updated: 24 Nov, 2019 01:18 PM

road accident in una

हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जिसकी पहचान सुरिंदर कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई। हादसा देर रात पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल में हुआ। जानकारी के अनुसार घालूवाल के...

ऊना  : हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जिसकी पहचान सुरिंदर कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई। हादसा देर रात पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल में हुआ। जानकारी के अनुसार घालूवाल के पास एक बाइक चालक को टक्‍कर मार कर कोई अज्ञात वाहन फरार हो गया। राहगीरों ने बाइक सवार को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो बाइक सवार की मौतहो चुकी थी। सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस के पहुंचने पर लोगों में आक्रोश दिखा। लोगों ने बताया कि टिप्पर की चपेट में आने से यह बाइक सवार गिर गया व दूसरी गाड़ी के नीचे आ गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए अस्‍पताल पहुंचाया और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!