Mandi: सुंदरनगर में 7.030 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Nov, 2026 06:05 PM

sundernagar chitta youth arrested

सुंदरनगर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महामाया मंदिर के समीप हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में एक युवक को 7.030 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

सुंदरनगर (सोढी): सुंदरनगर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महामाया मंदिर के समीप हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में एक युवक को 7.030 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान पुलिस ने महामाया मंदिर के समीप एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया। संदेह होने पर जब पुलिस ने युवक को रोका और उसकी तलाशी ली तो उससे चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान ऋषव शर्मा (26) निवासी चतरोखड़ी सुंदरनगर के रूप में हुई है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!