Edited By kirti, Updated: 04 Nov, 2019 03:41 PM
हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला सुंदरनगर के कांगू में नेशनल हाईवे 21 पर देखने को मिला। जहां एक कार व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़...
सुंदरनगर (नितेश सैनी) : हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला सुंदरनगर के कांगू में नेशनल हाईवे 21 पर देखने को मिला। जहां एक कार व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया।
घटना क्रम में मंडी जिला के सुंदरन जानकारी के अनुसार उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कांगू में एक ओवरस्पीड बाइक नंबर(एचपी-31बी-8384) के चालक ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए विपरीत दिशा से आ रही कार(नंबर एचपी-38डी-3825) को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय बाइक को सचिन कुमार निवासी सलापड़ तहसील सुंदरनगर जिला मंडी चला रहा था।
हादसे में बाइक चालक सचिन कुमार व एक अन्य युवती को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया। जहां दुर्घटना में घायल भाई व बहन को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सलापड़ पुलिस पोस्ट के प्रभारी एएसआई राजेंद्र कुमार ठाकुर ने टीम सहित पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।