COVID-19 : बिलासपुर में 876 सैंपलों में से 838 की रिपोर्ट नैगेटिव, 34 का इंतजार

Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2020 10:34 PM

report negative of 838 out of 876 samples in bilaspur

बिलासपुर जिला से अब तक 876 लोगों के कोविड-19 की जांच को सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। उनमें से 838 सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव आई है और 4 की रिपोर्ट अभी तक पॉजीटिव आई है जबकि 34 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

बिलासपुर (ब्यूरो): बिलासपुर जिला से अब तक 876 लोगों के कोविड-19 की जांच को सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। उनमें से 838 सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव आई है और 4 की रिपोर्ट अभी तक पॉजीटिव आई है जबकि 34 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि आजकल बाहर से बहुत ज्यादा संख्या में लोग अपने-अपने घरों को आ रहे हैं। सभी की बॉर्डर पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है और सरकार के आदेशानुसार जो रैड जोन से आ रहे हैं, उन्हें इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन में रखा जाएगा और बाकी को डॉक्टर के दिशा-निर्देशों के हिसाब से रखा जाएगा। सरकार द्वारा निर्धारित सभी आदेशों का पालन किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!