Edited By Kuldeep, Updated: 29 Jun, 2025 08:56 PM

उपमंडल रामपुर में एक अज्ञात युवक द्वारा सतलुज नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार करीब 3 बजे एक अज्ञात युवक ने जगातखाना पुल के नजदीक सतलुज नदी के किनारे से नदी में छलांग लगा दी।
रामपुर बुशहर (संतोष): उपमंडल रामपुर में एक अज्ञात युवक द्वारा सतलुज नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार करीब 3 बजे एक अज्ञात युवक ने जगातखाना पुल के नजदीक सतलुज नदी के किनारे से नदी में छलांग लगा दी। युवक उफनती नदी की लहरों में पलक झपकते ही समा गया। हालांकि लोगों ने युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की न सुनते हुए नदी में छलांग लगा दी और देखते ही देखते गायब हो गया।
अब लोगों और पुलिस द्वारा उसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन जिस तरह से सतलुज नदी उफान पर है उस तरह से युवक का मिलना लगभग नामुमकिन समझा जा रहा है। लोगों के अनुसार युवक ग्रे कलर लाइनदार स्वैटर और ब्लू कलर जींस पहने हुए था, जिसकी आयु करीब 24 या 25 वर्ष और कद लगभग 5 फुट 9 इंच बताया जा रहा है। युवक कहां का रहने वाला है, अभी तक इस बारे कोई भी पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है।