Shimla: 5 घंटे में सुरक्षित बरामद किया लापता 17 वर्षीय नाबालिग

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jun, 2026 05:41 PM

rampur bushahr minor missing safe

पुलिस थाना रामपुर को 14 जून की रात लगभग 10:15 बजे सूचना मिली कि 17 वर्षीय नाबालिग घर से बिना बताए कहीं चला गया है।

रामपुर बुशहर (संतोष): पुलिस थाना रामपुर को 14 जून की रात लगभग 10:15 बजे सूचना मिली कि 17 वर्षीय नाबालिग घर से बिना बताए कहीं चला गया है। सूचना मिलते ही थाना रामपुर की टीम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत सक्रिय हो गई और नाबालिग की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया। पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में तलाशी ली और राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की। फुटेज में नाबालिग दत्तनगर से एक एचआरटीसी बस में चढ़ता दिखाई दिया।

पुलिस ने परिवहन विभाग व अन्य इकाइयों के साथ समन्वय कर बस की जानकारी जुटाई और लगातार प्रयासों के बाद नाबालिग को थाना ढल्ली के समीप सुरक्षित स्थिति में बरामद किया। सूचना मिलने के लगभग 5 घंटों के भीतर नाबालिग को परिवार के हवाले कर दिया गया। आवश्यक पूछताछ व कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं। जिला शिमला पुलिस ने कहा कि तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग और विभिन्न इकाइयों के समन्वय से नाबालिग को शीघ्रता से खोज निकाला गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!