किशाऊ बांध परियोजना को लेकर हुआ समझौता प्रदेश हित में ऐतिहासिक उपलब्धि: अनुराग शर्मा

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Sep, 2026 05:29 PM

rajya sabha mp anurag sharma

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर हुए समझौते को हिमाचल प्रदेश के हित में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दृढ़ एवं सफल प्रयासों से यह समझौता संभव हुआ है, जिससे प्रदेश के...

Kangra News : राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर हुए समझौते को हिमाचल प्रदेश के हित में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दृढ़ एवं सफल प्रयासों से यह समझौता संभव हुआ है, जिससे प्रदेश के आर्थिक हितों को मजबूती मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

'प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि'

अनुराग शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के अधिकारों की मजबूती से पैरवी की। उन्होंने कहा कि बिना किसी निवेश के हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये की आय का मार्ग प्रशस्त होना प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना से संबंधित यह समझौता हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। प्रदेश को बिना किसी निवेश के इतनी बड़ी वार्षिक आय का अवसर मिलना राज्य के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ माना जा रहा है।

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हृदय से आभार और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के हितों को प्राथमिकता देते हुए किए गए प्रयासों का परिणाम है। साथ ही उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!