शराब के नशे में हुआ पत्नी से झगड़ा, हथोड़े से वार कर उतार दिया मौत के घाट

Edited By prashant sharma, Updated: 27 Jan, 2022 03:39 PM

quarrel with wife while intoxicated put to death with a hammer

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा होने के बाद पत्नी की हथोड़ा मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शराब पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जयसिंहपुर : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा होने के बाद पत्नी की हथोड़ा मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शराब पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला कांगड़ा के उपमंडल जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत बरड़ाम का है। आरोपी पति की पहचान विजय लामा उम्र 35 साल निवासी एयरपोर्ट मोड, दार्जिलिंग के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विजय लामा शराब पीने का आदि था और उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। विजय पिछले 10 वर्षों से पत्नी के साथ जयसिंहपुर के बरड़ाम में किराए से रहता था। दो माह पहले वह कर्ण सिंह के घर पर किराए पर रहने लगा था। बुधवार रात को आरोपित ने शराब पी रखी थी। जिस पर किसी बात को लेकर के दोनों पति पत्नी में झगड़ा हो गया। जिस पर आरोपित ने अपनी पत्नी के सिर पर हथोड़े से वार कर दिया। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई।

सुबह आरोपी ने बरड़ाम गांव में रह रहे अपने रिश्तेदारों को बताया कि उसकी पत्नी मर गई है। जब रिश्तेदार उसके किराये के कमरे में आए तो उन्होंने देखा कि आरोपित की पत्नी इंदिरा उम्र 28 साल खून से लथपथ थी और मृत पड़ी थी। जिस पर उन्होंने मकान मालिक कर्ण सिंह को बताया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही पुलिस ने हथोड़े को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। लंबागांव पुलिस के एसएचओ केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है व हत्या का मामला दर्ज करके आरोपित से पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!