सोलनवासी ध्यान दें! कल इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली, देख लें पूरी लिस्ट

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 May, 2026 06:36 PM

power outage in these areas of solan tomorrow

Solan News : जिला सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में कल यानि सोमवार (25 मई 2026) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवश्यक रखरखाव के...

Solan News :  जिला सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में कल यानि सोमवार (25 मई 2026) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

4 घंटे लगेगा कट

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में 25 मई, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने दी। विपुल कश्यप ने कहा कि 25 मई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक पवन विहार के कुछ क्षेत्रों में, डिग्री कॉलेज के ऑपोजिट, राजगढ़ रोड़ क्षेत्र, एस.बी.आई. बैंक तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की

विपुल कश्यप ने कहा कि इसी दिन प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक खुंडीधार, साईंटिस्ट कॉलोनी के कुछ क्षेत्रों में, विवेकानन्द विहार रोड़ तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त समय तथा तिथि में खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!