Gas Cylinder में आग लगने से झुलसा व्यक्ति, गंभीर हालत में TMC रैफर

Edited By Vijay, Updated: 22 Aug, 2019 08:42 PM

person scroched during fire in gas cylinder

जनजातीय क्षेत्र पांगी में गैस सिलैंडर में आग लगने से एक व्यक्ति झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मान सिंह (70) पुत्र मगा राम निवासी कवास पंचायत करेल जब अपने घर में गैस सिलैंडर के साथ रैगुलेटर लगा रहा था....

चम्बा: जनजातीय क्षेत्र पांगी में गैस सिलैंडर में आग लगने से एक व्यक्ति झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मान सिंह (70) पुत्र मगा राम निवासी कवास पंचायत करेल जब अपने घर में गैस सिलैंडर के साथ रैगुलेटर लगा रहा था लेकिन वह रैगुलेटर को ठीक ढंग से नहीं लगा पाया और जैसी ही उसने गैस जलाई तो रसोईघर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर वह झुलस गया।

व्यक्ति का झुलस चुका था आधा शरीर

घर के अन्य सदस्यों ने जब रसोईघर में उसके चिल्लाने की आवाजें सुनीं तो वे रसोईघर की ओर दौड़े और आग की लपटें देखकर उन्होंने सावधानी बरतते हुए उक्त व्यक्ति पर कंबल फैंककर उसे रसोईघर से बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक मान सिंह का आधा शरीर जल चुका था। परिजन उसे सिविल अस्पताल किलाड़ ले गए, जहां पर तैनात चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया लेकिन मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में तैनात चिकित्सक ने व्यक्ति की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया।

क्या कहती है पुलिस

वहीं एसएचओ पांगी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को करीब 4 बजे सिविल अस्पताल किलाड़ से सूचना मिली की उक्त व्यक्ति आग में झुलस गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!