बद्दी के स्वराजमाजरा में हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Edited By Vijay, Updated: 18 Apr, 2021 11:15 PM

person dies due to collision with unknown vehicle

बद्दी के तहत स्वराजमाजरा में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि गांव स्वराजमाजरा वर्षाशालिका के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति...

बीबीएन (ब्यूरो): बद्दी के तहत स्वराजमाजरा में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि गांव स्वराजमाजरा वर्षाशालिका के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश पड़ी है, जिसके बाद मुख्य आरक्षी सतनाम सिंह गांव स्वराजमाजरा बद्दी से बरोटीवाला की ओर जाने वाली सड़क पर वर्षाशालिका के पास पहुंचे तो कच्चे में एक व्यक्ति की लाश पाई गई। मृतक व्यक्ति के चोटें लगी थीं तथा सड़क पर बाएं तरफ खून के धब्बे तथा गाड़ी के शीशे के टुकड़े मौजूद पाए गए हैं।

छानबीन करने पर एवं आधार कार्ड से मृतक की पहचान अरुण पुत्र परशुराम प्रसाद निवासी वार्ड नम्बर-3 नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई। वह गांव जुड्डी खुर्द बद्दी में किराए के कमरे में रहता था और बाहरी राज्य का स्थायी निवासी था। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि उक्त व्यक्ति को किसी नामालूम वाहन ने टक्कर मारी है तथा चालक टक्कर मारने के बाद मौके से वाहन लेकर फरार हो गया है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!