हत्या या हादसा? पुल के नीचे संदिग्ध हालात में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, लोगों ने किया प्रदर्शन

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Jun, 2026 01:18 PM

kangra body of 45 year old man found under bridge under suspicious circumstance

Kangra News :  हिमाचल प्रदेश के कागंड़ा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खोली खड्ड पुल के नीचे एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।...

Kangra News :  हिमाचल प्रदेश के कागंड़ा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खोली खड्ड पुल के नीचे एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, परिजनों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की गहरी साजिश की आशंका जताई है।

मिस्त्री का काम करता था मृतक

जानकारी के मुताबिक,  मामला मंडी-पठानकोट फोरलेन पर शाहपुर के पास पुहाड़ा में खोली खड्ड का है। मृतक की पहचान शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रेहलू के किला गांव निवासी पवन कुमार (45 वर्षीय) पुत्र नीचू राम के रूप में हुई है। वह पेशे से मिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि पवन कुमार किसी काम के सिलसिले में चंबा गए हुए थे। वहां से वे चंबा-शिमला रूट की बस से वापस घर लौट रहे थे। उन्हें शाहपुर चौक पर उतरना था, लेकिन वह दो किलोमीटर आगे पुहाड़ा में उतर गए। रात को पवन कुमार की अपने परिवार के सदस्यों से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया था कि वे गलती से शाहपुर के बजाय पुहाड़ा आ गए हैं और अब वहां से पैदल ही घर की तरफ आ रहे हैं। लेकिन जब वे देर रात तक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच सुबह पुहाड़ा पुल के नीचे उनका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुल से करीब 80 फीट की ऊंचाई से नीचे खड्ड में गिरने के कारण पवन की मौके मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश है। उग्र ग्रामीणों ने फोरलेन पर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!