बिलासपुर अस्पताल में मरीज ने डॉक्टर के साथ किया दुर्व्यवहार, बंद की OPD सेवाएं

Edited By Jyoti M, Updated: 25 Nov, 2024 03:39 PM

patient misbehaved with doctor in bilaspur hospital opd services closed

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एक मरीज द्वारा डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में डॉक्टरों ने तुरंत प्रभाव से ओपीडी सेवाएं बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हिमाचल डेस्क। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एक मरीज द्वारा डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में डॉक्टरों ने तुरंत प्रभाव से ओपीडी सेवाएं बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मरीज ने डॉक्टर से बहसबाजी कर उनके साथ दुव्र्यवहार किया। घटना के बाद डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी घटनाएं स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल उठाती हैं। डॉक्टर ने कहा कि यह हमला न केवल उनके सम्मान, बल्कि डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय है।

ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से ठप होने से बड़ी संख्या में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के बाहर मरीज और उनके परिजन नाराज दिखे, क्योंकि उन्हें उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। इस मामले पर एमएस एके सिंह ने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी मरीज के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। 

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!