Sirmour: बच्ची से आपत्तिजनक हरकत करने वाला आरोपी सूरजपुर से गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Aug, 2026 11:17 PM

paonta sahib girl objectionable act

पांवटा साहिब पुलिस ने 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना की सूचना मिलने के एक दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पांवटा साहिब (कपिल): पांवटा साहिब पुलिस ने 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना की सूचना मिलने के एक दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पांवटा साहिब के सूरजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी पांवटा साहिब कुलवंत कंवर और सुरक्षा शाखा पांवटा की टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार मामले की सूचना मिलते ही टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए कार्रवाई की और आरोपी को सूरजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान घटना से संबंधित अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!