शिमला के कुफरी में दर्दनाक हादसा: सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 1 जवान की मौत (Video)

Edited By Ekta, Updated: 23 Aug, 2019 03:09 PM

शिमला के कुफरी में एक आर्मी ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है जिसमें एक जवान की मौत हो गई है, जबकि 3 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। सेना का ट्रक कुफरी के पास ग्लू, लंबीधार के पास सड़क से 100...

शिमला (योगराज): शिमला के कुफरी में एक आर्मी ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है जिसमें एक जवान की मौत हो गई है, जबकि 3 जवान घायल हो गए हैं।घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। सेना का ट्रक कुफरी के पास ग्लू, लंबीधार के पास सड़क से 100 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक अंबाला से झाखडी की तरफ जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
PunjabKesari

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर सेना का ट्रक अंबाला से शिमला के रामपुर जा रहा था। इस दौरान शिमला से 30 किमी दूर ठियोग के गलू (लंबीधार) के पास खाई में गिर गया। मृतक जवान की पहचान राजेश (35) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में सूरजण (35), बीके राय (35) और नागप्पा(35) शामिल हैं। 18 महार यूनिट के ये जवान बताए जा रहे हैं। ट्रक में चार ही जवान सवार थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!