भाजपा नेता बोले-नोटबंदी से काला धन रद्दी की टोकरी में जाने पर शोर मचा रहे विपक्षी दल

Edited By Vijay, Updated: 09 Nov, 2018 09:07 PM

opposition parties shouting for black money going in trash basket

हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दल आज इसलिए शोर मचा रहे हैं क्योंकि नोटबंदी से उनका...

शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दल आज इसलिए शोर मचा रहे हैं क्योंकि नोटबंदी से उनका कालाधन रद्दी की टोकरी में चला गया। उन्होंने दावा किया कि नोटबंदी से देश में आतंकवाद और नशे के कारोबार से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगा है। नोटबंदी का किसान, मजदूर, गरीब, मध्यम वर्ग और ईमानदारी से कारोबार करने वालों ने विरोध नहीं किया, सिर्फ कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल इसको लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया नोटबंदी का साहसिक निर्णय
उन्होंने कहा कि नोटबंदी का साहसिक निर्णय सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ले सके जिसका तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने भी समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आया है और आम आदमी को इससे राहत मिली है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी पर विरोध से कांग्रेस का दोहरा चरित्र देश के सामने आ गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!