जयराम ठाकुर का अधिकारियों को अल्टीमेटम, बोले-सरकार के इशारे पर जनप्रतिनिधियों को परेशान करना पड़ेगा महंगा

Edited By Vijay, Updated: 03 Jun, 2026 07:58 PM

opposition leader jairam thakur

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को थुनाग में सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद वार्डों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं सार्थक संवाद किया।

मंडी (रजनीश): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को थुनाग में सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद वार्डों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं सार्थक संवाद किया। उन्होंने सरकारी तंत्र के दुरुपयोग पर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सीधे शब्दों में अल्टीमेटम दिया कि जो अधिकारी सरकार के इशारे पर हमारे भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों को परेशान कर रहे हैं, वे साफ-साफ सुन लें कि ये हरकतें उन्हें बहुत महंगी पड़ेंगी। अधिकारी अपनी मर्यादाएं न लांघें और इस जनविरोधी सरकार के साथ अपना भविष्य जोड़ने की भूल कतई न करें। उन्होंने आरोप लगाते हुए खुलासा किया कि चम्बा में भाजपा समर्थित एक प्रतिनिधि के घर पर प्रशासन की टीम भेजकर उनके मकान की पैमाइश करवाई गई और उन्हें डराया-धमकाया गया कि यदि उन्होंने कांग्रेस का साथ नहीं दिया तो उनका मकान गिरा दिया जाएगा, जोकि निंदनीय और अलोकतांत्रिक है।

चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में न आने से बौखला गए हैं सुक्खू
जयराम ठाकुर ने कहा कि स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में न आने के कारण मुख्यमंत्री पूरी तरह बौखलाहट में हैं और वे झूठे व गलत आंकड़े पेश कर अपने दिल्ली हाईकमान की नजरों से अपनी राजनीतिक असफलता को छुपाने का निरर्थक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे प्रशासनिक दबाव या धमकियों से बिल्कुल न डरें, निडर होकर जनता की सेवा करें क्योंकि भाजपा पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है और भाजपा के साथ ही उनका भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अभी तो यह सैमीफाइनल था और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा इस सरकार को उखाड़ फैंकेगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!