पुलिस को गुप्त सूचना पर मिली सफलता, चरस के साथ एक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 18 Feb, 2021 10:32 PM

one arrested with hashish

सिरमौर जिला में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस की एसआईयू टीम ने नाहन में 81 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी सिरमौर डाॅ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस की नाहन एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार...

नाहन (ब्यूरो): सिरमौर जिला में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस की एसआईयू टीम ने नाहन में 81 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी सिरमौर डाॅ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस की नाहन एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोसड़का में बैठे व्यक्ति बुधराम निवासी गांव कटोरड, बनेठी जिला के कब्जे से 81 ग्राम चरस बरामद की है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!